बीसीआई टीम ने किया लॉ कॉलेज का निरीक्षण
मेदिनीनगर : बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय भीष्म नारायण सिंह लॉ कालेज का निरीक्
मेदिनीनगर : बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने शुक्रवार को स्थानीय भीष्म नारायण सिंह लॉ कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान संबद्धता देने के लिए निर्धारित अहर्ता के मद्देनजर लाइब्रेरी, क्लास रूप, कैंपस आदि की जांच की गई। बीएसएन ला कॉलेज को सत्र 2014-17 के लिए एफलिएशन दिया जाना है। इस सिलसिले में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम यहां आई थी। टीम ने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय का भी जायजा लिया और विवि प्रबंधन को एक फार्मेट भरने को कहा गया है। एनपी विवि के कुलसचिव डॉ अमर सिंह ने बताया कि संबद्धता दिए जाने के लिए पर्याप्त अहर्ता कॉलेज प्रबंधन अगर पूरा करेगा तो उन्हें संबद्धता मिल पाएगा। टीम में बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य दिनेश पाठक, बार काउंसिल झारखंड के सदस्य राम सुभाग व डॉ. जेडी सेहनयाल आदि शामिल थे।