सरकार बनी तो खदानों की रायल्टी राज्य की होगी : अमित शाह
हुसैनाबाद, पलामू : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हुसैनाबाद की चुनावी सभा में कहा कि उनकी सर
हुसैनाबाद, पलामू : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हुसैनाबाद की चुनावी सभा में कहा कि उनकी सरकार बनी तो राज्य के खदानों की रायल्टी की राशि झारखंड की होगी। इससे विकास को गति मिलेगी। उन्होंने काग्रेस, राजद व जदयू पर कड़ा प्रहार किया। इन पार्टियों को नौटंकी पार्टी की संज्ञा दी। कहा, काग्रेस ने ही राज्य में निर्दलीय की सरकार बनवाई। निर्दलीय मुख्यमंत्री ने राज्य का चार हजार करोड़ रुपया हजम कर लिया। आज उनकी जगह कहा है, सभी जानते हैं। कहा कि पिछली सरकारों के प्रधानमंत्री जब विदेश जाते थे, तो कोई देखता भी नहीं था। आज भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं तो उन्हें सुनने के लिए लोगों की कतारें लग जाती हैं। उन्होंने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का आहवान किया। कहा, भाजपा शासित प्रदेशों गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसा विकास झारखंड में भी होगा। भाजपा के प्रत्याशी कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा को जिताने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि निर्दलीयों ने राज्य की जो दुर्दशा की है उससे राज्य कहा चला गया सभी जानते हैं। उन्होंने जनता से निर्दलीयों से मुक्ति का आह्वान किया। सभा में बिहार के विधायक रामाधार सिंह, भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, ललन सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।