Move to Jagran APP

छठ व मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प

पंडवा, पलामू : स्थानीय थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभार

By Edited By: Published: Mon, 27 Oct 2014 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Oct 2014 12:07 AM (IST)

पंडवा, पलामू : स्थानीय थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी नंदकिशोर साहू ने की। इसमें सभी समुदाय के लोगों ने सौहार्द माहौल में पर्व त्योहार मनाने का निर्णय लिया। थाना प्रभारी श्री साहू ने कहा कि किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना व उपद्रव की स्थिति में तुरंत सूचना दें। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस बल विभिन्न त्योहार स्थल पर गश्ती करेगी। बावजूद सभी लोग मिलजुलकर शांति पूर्ण त्योहार मनाएं। बैठक में एएसआई भरत तिवारी, एसआई महेंद्र ठाकुर, छेछौरी मुखिया अजय पासवान, पंसस जगमोहन प्रसाद, सत्येंद्र महतो, शफीक अंसारी, शम्सुद्दीन अंसारी, विपीन बिहारी सिंह, संजय राम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

तहले नदी घाट पर होगी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था

चैनपुर, पलामू : छठ पर्व आयोजन को ले रविवार को हरिनामांड़ देवी मंडप प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें हरिनामांड़ सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में छठ महापर्व हर्षोल्लास मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कोयल नदी घाट पर भव्य प्रकाश व्यवस्था करने व पहुंच पथ को दुरुस्त करने की बात कही गई। सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण सामूहिक रूप से तहले नदी घाट की सफाई करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक महेंद्र तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को घाट पर समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। व्यवस्था को ले वोलेंटियर तैनात रहेंगे। इसके अलावा फल व पूजन सामग्री का वितरण करने का निर्णय बैठक मे लिया गया। मौके पर राजकुमार तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, बिशुन चंद्रवंशी, जय तिवारी, अशोक तिवारी, विजय तिवारी, अजित तिवारी, भीम प्रजापति, रूद्रेश तिवारी, मदन तिवारी, वार्ड सदस्य विजय तिवारी, भीष्म प्रजापति, बसंत तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी, सुरेंद्र, गजेंद्र, अर्जून सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.