छठ पर्व को ले तालाब की खुदाई शुरू
चैनपुर, पलामू : छठ महापर्व को ले प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। पूजा
चैनपुर, पलामू : छठ महापर्व को ले प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। पूजा आयोजन समिति के लोग विभिन्न माध्यमों से सफाई कार्यक्रम में सक्रिय हो उठे हैं। चैनपुर स्थित सूर्य मंदिर तालाब की खुदाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। तालाब में पानी कम होने के कारण इसे गडढा किया जा रहा है। साथ ही चार दिनों से पंप के सहारे पानी डाला जा रहा है। छठ पूजा आयोजन समिति के काशी प्रसाद, अशोक दास, विजय कुमार आदि ने बताया कि दो दिनों में सफाई अभियान पूरा कर लिया जाएगा। व्रतियों के स्नान के लिए 25 झरना लगाए जाएंगे। घाट पर प्रकाश टेंट आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। रास्ते को रोलेक्स से सजाया जाएगा। छठ घाट पर नागरिक मंच ने सारे बंदोबस्त किए हैं। इसमें मंच के उमेश कुमार पप्पू, पवन कुमार आर्य, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कमलापुरी, श्याम बिहारी उमेश, प्रदीप, निरंजन, दिनेश प्रधान आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।