गीत-संगीत से मन को मिलती है शांति
हरिहरगंज, पलामू : लक्ष्मी पूजा के अवसर पर शहरी क्षेत्र के सतगावां स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवा
हरिहरगंज, पलामू : लक्ष्मी पूजा के अवसर पर शहरी क्षेत्र के सतगावां स्थित देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड विकास युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है। गीत-संगीत से मन को शांति मिलती है। मानव शरीर तनावमुक्त होता है। इसका आयोजन न्यू निर्माण सत्य समिति के तत्वावधान में किया गया। मौके पर झावियुमो उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जिला सचिव विजय यादव, पीपरा प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, साबिर हुसैन, कमलेश प्रजापति, रामनाथ बैठा, बसंत प्रजापति, उमाशंकर सिंह के अलावा भीमसेन शर्मा, अजय सिंह, संतोष प्रसाद, समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार, सचिव सुदर्शन, अनुज कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।