बिजली संकट के खिलाफ मोर्चा करेगा महापंचायत
मेदिनीनगर : जनता के घर में ढिबरी और विधायक जलाएं बिजली कार्यक्रम के तहत तरहसी में जल्द ही मोर्चा महा
मेदिनीनगर : जनता के घर में ढिबरी और विधायक जलाएं बिजली कार्यक्रम के तहत तरहसी में जल्द ही मोर्चा महापंचायत का आयोजन करेगा। इसमें विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
उक्त बातें झारखंड संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डा.शशिभूषण मेहता ने कहीं। वे बगला गांव में आयोजित मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि मोर्चा जानना चाहता है कि दर्जनों गांवों में बिजली क्यों नहीं है। विकास की बात जनता कैसे मानें। कहा कि भ्रमण के दौरान बिजली समस्या अधिक देखी है। जनता की माग पर मोर्चा महापंचायत का आयोजन करेगा। कई गावों की जनता अंधेरे में है। मोर्चा इसे सहन नहीं करेगा। बैठक की अध्य्क्षता नागेंद्र भुइया ने व संचालन ललन भुइया ने किया। बैठक में ओंकारनाथ जयसवाल, ढूब पंचायत समिति के सुरेंद्र कुमार भुईया, डा संजय कुमार सिंह, संतु सिंह, मिथिलेश सिंह, राधिका भुइया, सीताराम भुईया, जगरनाथ भुइया, सुदेश्वर भुईया, त्रिवेणी भुइया, बैजनाथ भुईया, वार्ड सदस्य नंदू भुईया , रामजी भुईया, दिलीप भुईया, मनजीत भुईया, बनोधी भुईया, मुनारिक भुईयाके आलावे कई महिला-पुरुष उपस्थित थे।