चंदन का शव पहुंचते ही चीत्कार से दहला सिंगरा
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के सिंगरा खुर्द के 45 वर्षीय चंदन शुक्ला के शव मंगलवार को सुबह घर पहुंचते ही
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के सिंगरा खुर्द के 45 वर्षीय चंदन शुक्ला के शव मंगलवार को सुबह घर पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो उठा। महिलाओं के चित्कार से सबकी आंखे नम हो गई। मालूम हो कि आशीर्वाद नामक बस कांडी से छतीसगढ़ के रायगढ़ जा रही थी। इसी क्रम में रविवार की देर रात रायगढ़ से 50 किलोमीटर पूर्व घरघोड़ा व धरमजयगढ़ के बीच कुसूम घाटी में बस गहरी खाई गिर गई। घटना में बस कंडक्टर चंदन शुक्ला की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके घर सिंगरा आया। कोयल नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इनके दो पुत्र 17 वर्षीय राजा 12 वर्षीय छोटू व एक पुत्री 15 वर्षी पूजा हैं। इधर सूचना पाकर बीजेपी नेता रविंद्र तिवारी भी परिजनों वे मिले व सांत्वना दी।
.शोकाकुल परिवार से मिले मंत्री केएन त्रिपाठी
मृतक की शव पहुंचने की सूचना पाते ही झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी सिंगरा पहुंचे। उनके दोनों पुत्र व परिजनों से मिल ढांढस बंधाया।