समाज में महिला भागीदारी की बाधा होगी दूर
छतरपुर, पलामू : महिला आजसू का छतरपुर- पाटन विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन सोमवार को स्थानीय
छतरपुर, पलामू : महिला आजसू का छतरपुर- पाटन विधानसभा स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन सोमवार को स्थानीय उच्च विद्यालय के प्रागण में किया गया। मौके पर आजसू की झारखंड प्रदेश संयोजिका वाईलेट कच्छप ने कहा की आजूस पार्टी महिलाओं कीआर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर भागीदारी के लिए सभी बाधाओं को समाप्त करना चाहती है। आजसू का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा व विकास को दमदार बनाना है। वहीं राज्य महिला संयोजिका जहांआरा बेगम ने कहा की आजसू से ही झारखंड का विकास संभव है। सम्मेलन की अध्यक्षता पाटन महिला प्रखंड अध्यक्ष सुमन तिवारी व संचालन छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा ने किया। मौके पर महिला केंद्रीय सदस्य इंदू भगत, रांची जिला पार्षद पार्वती देवी, लोहरदगा जिला महिला नेत्री अनिता साहू, केंद्रीय सचिव उमेश उराव, विकेश शुक्ला, दिलीप चौधरी, इम्तेयाज अहमद नजमी, जिला अध्यक्ष बब्लू गुप्ता, विधानसभा प्रभारी विरेंद्र पासवान, चंद्रशेखर सिंह, रूद्र शुक्ला, अनुज कुमार सिंह समेत कई आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे।