एकता व भाईचारे का पैगाम देता है संगीत
पंडवा, पलामू : व्यवसायी संघ व सामुदायिक ग्राम विकास संघ के तत्वावधान में सोमवार को भक्ति जागरण का आय
पंडवा, पलामू : व्यवसायी संघ व सामुदायिक ग्राम विकास संघ के तत्वावधान में सोमवार को भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश मेहता उर्फ राजन ने कहा कि संगीत समाज में एकता व भाईचारा का पैगाम देता है। भोजपुरी संगीत हमारी संस्कृति की पहचान है। यह समाज को जोड़ता है। भक्ति जागरण की शुरूआत उपेंद्र छैला ने माई गीत मइया मूर्ति बनवली पियरी माटी.. से की।
इसके बाद गायिका पुष्पा राणा ने बानी असरे में हो.., नया नोहर तू कनया बाड़ू.., नवमी के मेला में घुमा द ए जीजाजी.. सहित कई भक्ति गीत गाकर रात भर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उद्घोषक विकास पाडेय ने शायरी से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार मेहता और संचालन नौसमो के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, सहदेव मेहता, जटेश्वर महतो, जितेंद्र मेहता, कामेश्वर पासवान, चनू मेहता, वृंदावन महतो, धर्मेद्र ठाकुर, अनिल चंद्रवंशी, धर्मवीर सिंह, बिरबहादुर सिंह, सहदेव महतो, श्रीराम मेहता, विजेंद्र सिंह यादव, गोरख सिंह, जनकधारी महतो, रविंद्र महतो, रवि मेहता, सुधीर मेहता सहित कई लोग मौजूद थे।