दो घंटे जाम रही सड़क
सतबरवा, पलामू : स्थानीय खामडीह के बगुलीबर के निकट शुक्रवार की रात बोलेरो के धक्के से घायल भोगू गाव न
सतबरवा, पलामू : स्थानीय खामडीह के बगुलीबर के निकट शुक्रवार की रात बोलेरो के धक्के से घायल भोगू गाव निवासी सुरेश माझी के 30 वर्षीय पुत्र मनदीप मांझाी को चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की है। इधर दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ जाम कर दिया था। मुखिया पति अवधेश पासवान ने लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो राची की ओर से आ रही थी। इसी दौरान सड़क पार कर रहे श्री मनदीप को बोलेरो ने धक्का मार दिया। इसी बीच अन्य बोलेरो ने भी ममदीप को ठोकर मार दी। इसके बाद चालक वाहन को लेकर मेदिनीनगर की ओर भाग निकला। दोनों गाड़ी के पीछे छतरपुर विधायक सुधा चौधरी की आ रही गाड़ी को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम डेढ़ घटे तक लगा रहा। सतबरवा ओपी प्रभारी विनोद कुमार घटना स्थल पहुंचे। जामकर्ताओं की मांग पर श्री कुमार ने घायल के समुचित ईलाज का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर दो घंटे तक मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ पर वाहनों की कतार लग गई थी। सैकड़ों लोग जाम में फंस गए थे।