एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री ईश्वरचंद
मेदिनीनगर : एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री ईश्वरचंद्र पांडेय की पत्नी सावित्री देवी (72 वर्ष) का
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 11:14 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 11:14 PM (IST)
मेदिनीनगर : एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री ईश्वरचंद्र पांडेय की पत्नी सावित्री देवी (72 वर्ष) का शनिवार दोपहर महुगावां स्थित पैतृक गांव में निधन हो गया। वे गत एक पखवाड़े से बीमार थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र व तीन पुत्रियां समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर कई राजनीतिक दल के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। ग्रामीण विकास मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद तिवारी, बुद्धिनारायण तिवारी, भाजपा नेता परशुराम ओझा, विभाकर नारायण पांडेय, नरेंद्र तिवारी, शिक्षक नेता वीरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी तिवारी समेत कई लोगों पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार रविवार को बनारस में किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें