षडयंत्र कर शिवपूजन को फंसाया गया : बसपा
हरिहरगंज, पलामू : बसपा के तत्वावधान में प्रदेश उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कुशवाहा शिव
हरिहरगंज, पलामू : बसपा के तत्वावधान में प्रदेश उपाध्यक्ष सह हुसैनाबाद के पूर्व प्रत्याशी कुशवाहा शिवपूजन मेहता को जेल भेजे जाने के खिलाफ जनाक्रोश उबाल पर रहा। शनिवार को शहर से सटे अररूआ खुर्द स्थित मवि मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ी साथ ही श्री मेहता के प्रति सहानुभूति देखी गई। मौके पर सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर राम ने कहा कि श्री मेहता की गिरफ्तारी षड़यंत्र का परिणाम है। बसपा कार्यकर्ता व यहां की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गरीब व दबे कुचले लोग गोलबंद हो चुके हैं। बसपा के नीति सिद्धांतों को उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर करने की अपील की। राजद के जिला सचिव प्रदीप मेहता के साथ रविंद्र मेहता, सुनील मेहता, विजय राम, एनसीपी के डा.रामजी मेहता के बसपा में शामिल होने पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच पर मेहता की धर्मपत्नी अनिता देवी ने आंचल फैलाकर लोगों की सहानुभूति बटोरी।
इसके पहले बसपाइयों ने हजारों की संख्या में शहर में मार्च निकालकर विरोध जताया। यूपी से आए बिरहा गायक प्रेमशंकर निराला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सभा को प्रदेश महासचिव हरि यादव, उपप्रमुख कृष्णा प्रसाद आदि ने संबोधित किया। उप प्रमुख सीताराम पासवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रमोद रवि ने किया। मौके पर सनोज गुप्ता, शत्रुघ्न राम, जितेंद्र मेहता, विजय मेहता, कृष्णा यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।