सहियाओं ने किया सीएम का पुतला दहन
पाटन, पलामू : पाटन थाना के लोहिया चौक पर आज पंडवा एवं पाटन की सहियाओं ने संयुक्त रूप से झारखंड सरकार
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 11:06 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 11:06 PM (IST)
पाटन, पलामू : पाटन थाना के लोहिया चौक पर आज पंडवा एवं पाटन की सहियाओं ने संयुक्त रूप से झारखंड सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सहियाओं ने सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के विरोध में जमकर नारेबाजी की । साथ ही उनका पुतला दहन किया। इनकी मुख्य मागों में सहियाओं की सेवा स्थायी करना, समय पर मानदेय का भुगतान षामिल थे। बीटीटी गनौरी पासवान, सहिया सुमन कुमारी, चंचला कुमारी, सुमन तिवारी ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें