पैसे के बल पर राजनीति से सावधान रहे जनता : लाल सूरज
जेएनएन पांकी/सगालिम पलामू : पांकी विस क्षेत्र में कई दल के नेता जनता के बीच पैसे के बल पर राजनीति कर
जेएनएन पांकी/सगालिम पलामू : पांकी विस क्षेत्र में कई दल के नेता जनता के बीच पैसे के बल पर राजनीति कर रहे हैं। इससे जनता को सावधान रहने की जरूरत है।
उक्त बातें आजसू के पांकी विस प्रभारी लाल सूरज ने कहीं। वे शनिवार को पांकी प्रखंड के सगालीम में विसस्तरीय आजसू पार्टी के मिलन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुमार व संचालन रामकिशोर राम ने किया। कहा कि 10 वर्षो की अपेक्षा पांकी में विकास की गति काफी कम रही। जनता आज भी लाभ के लिए भटक रही है। इससे पूर्व प्रखंड के सिकनी गांव में आयोजित आजसू पार्टी के मिलन समारोह में लाल सूरज ने कहा कि पांकी विधानसभा के गरीब जनता को रहने का आशियाना नहीं है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लाल सूरज का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समारोह में गांव के दर्जनों लोगों ने आजसू में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। उपस्थित लोगों ने आजसू के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया। समारोह में सुरेंद्र सिंह, अकमल खां, भीम शुक्ला, अशोक यादव आदि ने संबोधित किया। लाल सूरज ने बताया कि पार्टी में इस्लाम अंसारी, अनवर अंसारी, जदुला अंसारी, अजरख अंसारी, महबूब अंसारी, इकराम अंसारी, मुख्तार अंसारी, कामेश्वर प्रजापति, श्यामदेव राम समेत दर्जनों लोगों ने आजसू की सदस्यता ली।