मुखिया ने चार पर लगाया मारपीट करने का आरोप
लेस्लीगंज, पलामू : प्रखंड के कुंदरी पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी ने लेस्लीगंज थाना में कुंदरी निवासी महेश महतो, जितेंद्र महतो, सुकेश्वर सिंह उर्फ बुद्धू सिंह व उषा देवी पर मारपीट, छिनतई व जान मारने की धमकी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि चारों ने शनिवार शाम उनके घर में घुसकर पिस्तौल दिखाया और मारपीट की। झुमका, चैन व 10 हजार रुपए भी छीन लिए। साथ ही, पिस्तौल दिखाकर ठेका नहीं देने पर जान से मारने व दोनों लड़कों के अपहरण की धमकी दी।
इधर, उषा देवी ने भी लेस्लीगंज थाना में मुखिया प्रतिमा देवी, मुखिया पति बालमुकुंद महतो समेत कई अन्य के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मुखिया और उसके बीच पहले से चले आ रहे विवाद को खत्म कर समझौता के लिए डीएसपी ने थाना बुलाया था। डीएसपी के समझाने के बाद वे घर लौट गए थे। इसके बाद घर पर मुखिया, उसके पति व अन्य लोगों ने मिलकर उन्हें और उनके पुत्र राकेश ठाकुर के साथ मारपीट कर लॉकेट छीन लिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।