अहंकार को नष्ट करना मार्दव धर्म : शशि दीदी
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 08:25 PM (IST)
मेदिनीनगर : इंदौर उदासीन श्राविका आश्रम से पधारीं शशि दीदी ने शनिवार रात स्थानीय जैन मंदिर में प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर का अहंकार हानिकारक होता है। अहंकारी रूपी शत्रु मानव जीवन का सर्वस्व नष्ट कर देता है। मार्दव धर्म की व्यवस्था करते हुए कहा कि मान व दंभ नष्ट करना ही मार्दव धर्म कहलाता है। क्रोध प्रीति का मान विनय का माया मैत्री का व लोभ सब कुछ नष्ट कर देता है। रावण ने अहंकार वश सीता मां का अपहरण किया। इसके फलस्वरूप उसका कुल नष्ट हो गया। भगवान महावीर ने धर्म में प्रवेश के लिए मान का मर्दन करने की बात कही है। इधर, रविवार सुबह महावीर प्रसाद ने शांतिधारा पूजन किया। संध्या आरती ज्ञानचंद व अनिल कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें