गो संवर्द्धन व संस्कृति की रक्षा है महायज्ञ का उद्देश्य
मेदिनीनगर : गौश्री महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर भाई व सचिव सत्येंद्र कुमार पांडेय ने रविवार को प्रेंसवात्र्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निरंतर घटते गौवंश की रक्षा व गो संवर्द्धन को ले झारखंड की धरती पर पहली बार शहर के बाईपास रोड स्थित श्री गोशाला गौश्री महायज्ञ का आयोजन किया कर रहा है। तीन सितंबर को जल यात्रा से इसकी शुरूआत होगी। गौ सरंक्षण को ले पूरे प्रमंडल में जनजागरण चलाया गया है। साथ ही, गौ ब्याख्यान माला आयोजित की गई है। महायज्ञ को ले दो सितंबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तीन सितंबर को कलश यात्रा व चार से आठ सितंबर तक याज्ञिक कार्य संपन्न होंगे। महायज्ञ में वृंदावन के पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री व पंडित विनोद पाठक गो कथा की अमृतवर्षा करेंगे। सायं काल पंडित अरूण शास्त्री का प्रवचन व गौ आरती हो रही है। महायज्ञ के प्रेरक वशिष्ठ नारायणाचार्य जी हैं। मौके पर यज्ञ आयोजन समिति के सचिव पुरूषोत्तम तिवारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र मेहता, महासचिव अनिल पांडेय, प्रवीर तिवारी, सुनिल पांडेय, विरेंद्र साव, धनंजय पासवान, ध्यान मेहता, मनोहर कुमार, अरविंद कमल आदि मौजूद थे।