सम्मान देने से मिलता है सम्मान : डा.मेहता
तरहसी, पलामू : तरहसी प्रखंड के गुरहा में सोमवार को झारखंड संघर्ष मोर्चा के मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर दर्जनों लोगों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ.शशिभूषण मेहता ने कहा कि सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है। गुरहा में ससम्मान पाकर सम्मान देने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के रफी खान व संचालन कल्लू खान ने किया। मीडिया प्रभारी ओंकार जायसवाल ने बताया कि मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में चांद खान, फिरोज खान, नूर अली, बबलू खान, शफीक खान, समीर खान, अली खान, अमजद खान, जहीद खान, नसीम खान, मुर्शीद खान, आबिद खान, नूर खान, खलील खान, अफरोज खान, हुस्ने खान, खुर्शीद खान मुख्य रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर अनिल चंद्रवंशी, अर्जुन मेहता, कृष्णा भारती, राजेश मेहता, मंटू मेहता, लाडले हसन, शौकत खान आदि मौजूद थे।