पांच को विधानसभा का घेराव करेगा भाजपा किसान मोर्चा
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 12:50 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 12:50 AM (IST)
हरिहरगंज, पलामू : सीता उवि मैदान के पास जामा मार्केट परिसर में गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक की। मौके पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योतिरिश्वर सिंह ने बताया कि पांच अगस्त को उनके नेतृत्व में 10 हजार कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। वहीं 13 अगस्त को जमशेदपुर में किसान महासम्मेलन व 24 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन पर कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। साथ ही, कहा कि विस चुनाव में गांव-गांव में बूथस्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटने की जरूरत है। बैठक में डॉ. मुन्ना सिंह, शशि गुप्ता, रामध्यान शर्मा, तेरू सिंह, चंदू भुइयां, नरेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, भीम सिंह, संतोष कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें