दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
सगालीम, पलामू : पंाकी थाना क्षेत्र के आसेहार पंचायत के किशनगंज गांव के भुइंया टोला निवासी आदित्य भुइंया ने अपनी 18 वर्षीया पुत्री रीमा कुमारी को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। घटना के संबंध में मृतका रीमा देवी के पिता आदित्य भुइंया ने गढ़वा जिला के रंका थाना में अपने दामाद अशोक भुइयां समधी नागेंद्र राम, समधीन कुलमतिया देवी, दामाद की बहन रश्मि कुमारी व भाई विकास कुमार मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या कर शव जलाने के आरोप लगाया है।
थाने में दिए गए आवेदन में आदित्य ने कहा है कि 10 मई 2014 को उनकी पुत्री की शादी गढ़वा के रंका निवासी नागेंद्र राम के पुत्र अशोक भुइंया के साथ हुई थी। शादी के समय तिलक के रूप में 20 हजार नगद व 20 हजार का बर्तन दिया था। शादी के बाद रीमा के ससुराल वालों ने बाईक के लिए उसे प्रताड़ित व मारपीट करते रहे। इसके अलावे ससुराल वालों ने रीमा को शादी के बाद से मायके नहीं आने दिया। रीमा कई बार मोबाईल पर प्रताड़ित व मारपीट की बात कही थी। 27 जुलाई को उसके ससुराल वालों ने मिलकर रीमा के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जिंदा जलाकर मार डाला। साथ ही बिन सूचना दिए ही शव को जला दिया। घटना के बाद रीमा के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।