Move to Jagran APP

अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:11 PM (IST)
अंधविश्वास के खिलाफ  अभियान चलाने का संकल्प

हुसैनाबाद, पलामू : हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर व कचरा गाव में शनिवार को महिलाओं ने बैठक की। इसमें महिलाओं ने समाज में जड़ जमाए अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसका आयोजन ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच के तत्वावधान में किया गया।

loksabha election banner

मौके पर अभियान की कार्यक्रम प्रभारी स्वर्ण लता रंजन ने कहा कि डायन प्रथा समाज के लिए घातक है। आज समाज में महिलाओं को डायन आदि कहकर प्रताड़ित किया जाता है। उन्हें सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से महिलाएं टूट जाती हैं। उन्हें गाव में गलत नजर से देखा जाता है। इसी प्रकार अन्य कई कुरीतिया समाज में घर कर गई है। ग्रामीण इलाके में अशिक्षा के कारण ऐसा हो रहा है। ग्रामीणों को सही जानकारी नहीं होती है। इस कारण यह प्रथा अब भी कायम है। संस्था गाव-गाव में बैठक कर ग्रामीणों खासकर महिलाओं को जागरुक करने का काम करेगी। इसके तहत जागरुक्ता, पुनर्वास व वकालत जैसी सुविधाए दी जा रही है। संस्था के अधिवक्ता नसीमुद्दीन खा ने कहा कि अंधविश्वास समाज के कुछ लोगों द्वारा पैदा किया गया एक डर है। इसके खिलाफ कड़े कानून भी बनाए गए हैं। जानकारी के अभाव में गाव के लोग इसका फ ायदा नहीं उठा पाते हैं। यह संस्था गाव-गाव में ग्रामीणों को डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के विषय में विस्तार से बताने का काम कर रही है। इससे गाव में कोई किसी पर डायन-बिसाही होने का आरोप लगाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके। बैठक में समाजसेवी बिरेंद्र पासवान, चंदन प्रकाश, जफ र हुसैन, सुमन सिंह,शशि कला देवी, मीना देवी, सरोज देवी, सुधा देवी के अलावा कई महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.