कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 11:10 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:10 PM (IST)
सतबरवा, पलामू : स्थानीय बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज का संचालन प्रात: कर दिया गया है। सुबह सात से 12 बजे तक क्लास संचालित हो रही है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य अजय प्रसाद ने दी है। बताया कि परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थित रहने पर संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय से छात्र-छात्राओं ने पुस्तक लेकर लौटाई नहीं है। वे पुस्तक यथाशीघ्र वापस नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुस्तकालय को अविलंब पुस्तक लौटाने का निर्देश जारी किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें