भव्य होगा जन्म शताब्दी समारोह : अनंत
पाकुड़ :पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की बैठक स्थानीय परिसदन में रविवार को समिति
पाकुड़ :पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की बैठक स्थानीय परिसदन में रविवार को समिति के जिला संयोजक सह सिनेट सदस्य साहेब हांसदा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंडित दीन दयाल जन्म शताब्दी समारोह भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व राजमहल विधायक अनंत ओझा व जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू शामिल हुए। समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक ओझा ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रवादी विचारधारा के कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों के संगठनों का विशाल सम्मेलन आयोजित करना है। इसके माध्यम से पंडित जी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। साहेब हांसदा ने कहा कि जल्द की कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी जाएगी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में शर्मीला रजक, दुर्गा मरांडी, सुनील सिन्हा, विजय भगत, जामू मरांडी, तपन मंडल, बेणी गुप्ता, बलराम दुबे सहित अन्य नेता उपस्थित थे।