Move to Jagran APP

महागठबंधन सरकार पर भाजपा ने निकाली भड़ास

मधेपुरा। मुख्यालय के सरयुग चौक स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उदाकिशुन

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 06:47 PM (IST)
महागठबंधन सरकार पर भाजपा ने निकाली भड़ास

मधेपुरा। मुख्यालय के सरयुग चौक स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उदाकिशुनगंज उत्तरी के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्धार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी महाजनसंपर्क अभियान की बूथवार समीक्षा की गई। मौके पर मौजूद जिला मंत्री सह प्रखंड प्रभारी शशिकांत झा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बचे बूथों पर अतिशीघ्र जनसंपर्क कर संगठन को मजबूती देने का कार्य करें। बैठक के दौरान महागठबंधन सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खूब भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी संपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। भाजपा अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष छट्ठू पोद्धार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हर राज्य में इसका अपना संगठन है। संगठन के बल पर ही भाजपा कोई भी चुनाव लड़ती है। जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन के बदौलत ही कई राज्यों और केंद्र में जनता का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी भाजपा का मजबूत संगठन है जिसे और धारदार बनाए जाने की जरूरत पर बल दिया गया । बैठक मे अजय मेहता, हीरा साह, दामोदर मंडल, रामलाल मंडल, चंदन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.