Move to Jagran APP

रघुवर सरकार से उठा भरोसा : सुदेश

पाकुड़ : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को रघुवर सरकार को जमकर निशाने पर लिया। सुदेश रविवार को य

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 01:00 AM (IST)
रघुवर सरकार से उठा भरोसा : सुदेश
रघुवर सरकार से उठा भरोसा : सुदेश

पाकुड़ : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रविवार को रघुवर सरकार को जमकर निशाने पर लिया। सुदेश रविवार को यहां रवींद्र भवन में आयोजित कार्यकर्ता स्वागत उत्सव में अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साह तो बढ़ाया ही, साथ ही सरकार पर हमला साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा के साथ सत्ता में साझीदार भी है।

loksabha election banner

सरकार पर प्रहार करते हुए सुदेश ने कहा कि सूबे की जनता को सरकार पर बहुत भरोसा था, लेकिन सरकार की कार्यशैली से जनता परेशान है। सरकार से भरोसा उठ रहा है। सरकार ने आदिवासी व मूलवासियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ कर सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। सरकार के गलत निर्णयों का पार्टी ने हमेशा विरोध किया है। सरकार को चेतावनी भी दी है। परामर्श व आग्रह भी किया गया था। इस सबके बाद भी सरकार पर कोई असर नहीं दिख रहा है। सरकार भविष्य की ¨चता करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी, वह पूरा होता नहीं दिख रहा। जन सरोकार के विषय को आजसू पार्टी ने जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम के माध्यम से आजसू पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सूबे के 10 हजार गांवों में पहुंच ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। राज्य की बुनियादी विषय पर पार्टी सूबे में आंदोलन करेगी।

इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, प्रधान प्रवक्ता देवशरण भगत, संताल परगना प्रभारी जोनाथन टुडू, केंद्रीय सचिव विक्रम ¨सह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष आलोक जयपाल ने किया। इसके पूर्व आजसू सुप्रीमो ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत उत्सव कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमो व अन्य पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती के टिप्स दिए।

इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मंजूला हांसदा, जिला सचिव विवेक मालतो, अख्तर आलम, जितेन सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कई ने थामा आजसू का दामन

आजसू के कार्यकर्ता स्वागत उत्सव कार्यक्रम के दौरान जिले के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व पूर्व जिप सदस्यों ने आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। इसमें पूर्व जिप सदस्य हाजीकुल आलम, हेना बीबी सहित अन्य शामिल हैं। आजसू सुप्रीमो ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.