संशोधन पर भ्रम फैला रहा झामुमो : अमित
अमड़ापाड (पाकुड़): भाजपा युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रखंड भाजपा कार्यलय में हुई। गोड्डा विधायक अम
अमड़ापाड (पाकुड़): भाजपा युवा मोर्चा की बैठक बुधवार को प्रखंड भाजपा कार्यलय में हुई। गोड्डा विधायक अमित मंडल, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रवीण ¨सह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबलू भगत, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजा कुमार सहित दर्जनों कार्यकत्र्ता मौजूद थे। विधायक अमित मंडल ने कहा कि सीएनटी व एसपीटी एक्ट के सरलीकरण से ही आदिवासियों का विकास होगा। सरकार आदिवासियों के हित एवं उन्नत विकास के लिए कई कल्याणकारी योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने आदिवासियों का छला एवं उनका शोषण किया है। झामुमो सरलीकरण संशोधन का गलत प्रचार कर रही है। आदिवासी अपने गांव घर राज्य में स्वरोजगार कर सकेंगे। उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी मजबूत करने, जन संपर्क करने आदि का निर्देश दिया गया ।