Move to Jagran APP

अल्पसंख्यकों में बढ़ रही भाजपा की पैठ : नजीबुल

पाकुड़ : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री नजीबुल हक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 09:06 PM (IST)
अल्पसंख्यकों में बढ़ रही भाजपा की पैठ : नजीबुल
अल्पसंख्यकों में बढ़ रही भाजपा की पैठ : नजीबुल

पाकुड़ : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री नजीबुल हक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केताबुल शेख, असराफुल शेख के सम्मान में रविवार को झिकरहाटी हाई स्कूल मैदान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने नव नियुक्त पार्टी के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संतालपरगना के सभी जिलों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होंगी। अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी विचारधारा की पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि संतालपरगना के सभी जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा की समीक्षा कर इसका विस्तार किया जाएगा। जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू ने कहा कि नजीबुल हक के प्रदेश महामंत्री बनने से संतालपरगना के अल्पसंख्यक समाज में संगठन और मजबूत बनेगा। इस अवसर पर हिसाबी राय, सादेकुल शेख, मुस्तफा शेख, मोरसलीम शेख, आमिरुल शेख, ईशा शेख, सलाउद्दीन, डालिम, अब्दुल रसीद, जियाउल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.