जमीन विवाद में दो पक्षों में झड़प
महेशपुर(पाकुड़) : थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर स्थित गैस कार्यालय के बगल रास्ता निर्माण को लेकर शनिवा
महेशपुर(पाकुड़) : थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर स्थित गैस कार्यालय के बगल रास्ता निर्माण को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच झड़प हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही सअनि देवानंद कुमार व उपेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि गांव के जसीमुद्दीन शेख जेसीबी मशीन से रास्ता का निर्माण कर रहा था। इसी बीच जेसीबी मशीन से बीआरसी कर्मी अब्दुस सलीम का घर का दीवार तोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरु हो गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तत्काल जेसीबी मशीन को कब्जे में कर थाना ले गयी। खबर भेजे जाने तक दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनीं हुई थी। सअनि उपेन्द्र यादव ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।