आग से हजारों की संपत्ति राख
- आग में झुलसने से दो मवेशी की मौत संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): शनिवार की मध्यरात्रि आग लगने की
- आग में झुलसने से दो मवेशी की मौत
संसू, लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): शनिवार की मध्यरात्रि आग लगने की घटना में लिट्टीपाड़ा निवासी सुबोल साहा का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आगलगी में झुलसने के कारण सुबोल के घर में बंधे दो मवेशी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आगलगी की घटना उस समय हुई जब घर के सभी लोग सो रहे थे। आग की लपेट में आने के कारण घर में रखा गैस सि¨लडर ब्लास्ट कर गया। इससे आग तेजी से फैल गई। आगलगी में लाखों के नुकसान की बात बतायी जा रही है। वही आग की लपेट में लक्ष्मण साह का घर भी आ गया था, पर स्थानीय लोगों की पहल से इसे बचा लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और आग लगने के कारणों का जांच में जुट गई। सीओ डागुर कोहड़ा ने बताया कि हल्का कर्मचारी के जांच कर मुआवजा दिया जाएगा।