धरना पर डटे रहे परियोजनाकर्मी
पाकुड : झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों की बेमियादी हड़ताल 37 वां दिन भी जारी रहा। परियोजना कर्मी अपन
पाकुड : झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों की बेमियादी हड़ताल 37 वां दिन भी जारी रहा। परियोजना कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में जिला परियोजना कार्यालय के समक्ष बुधवार को धरना दिया। झारखंड जिला शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जयेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि समझौता के आठ माह बीत जाने के बाद भी अमल नही होने के कारण आज 37 वां दिन हड़ताल जारी है। हमारी जायज मांगें जब तक पूरी नही होगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि छठे वेतनमान के आधार पर मानदेय का निर्धारण, समूह बीमा एवं चिकित्सा बीमा का लाभ, परियोजना कर्मियों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ, सेवा नियमितीकरण व हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान आदि मांगों पर समझौता हुआ था। सरकार बार-बार आश्वासन देकर गुमराह कर रही है। शिक्षा मंत्री के घेराव के लिए सभी परियोजना कर्मी सोमवार को रांची रवाना होंगे। इस मौके पर गणेश भगत, किशन भगत, शबनम तब्बसुम, अर्पिता सरकार आदि मौजूद थे।