पहले दिन 60 फीसद बच्चों को पिलाया खुराक
पाकुड़ : सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उपायुक्त सुलसे
पाकुड़ : सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत उपायुक्त सुलसे बाखला ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। अभियान में कुल 1.81 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की निगरानी के लिए स्वास्थ्य निदेशक डॉ. टी. हेम्ब्रम पाकुड़ पहुंच चुके हैं। सदर अस्पताल में उन्होंने भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया। पहले दिन करीब 60 फीसद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। आज और कल घर-घर में जाकर बच्चों को खुराक पिलाया जाएगा।
पल्स पोलियो अभियान में कुल 1108 बूथ केंद्र बनाए गए हैं। खुराक पिलाने के लिए कुल 2213 वैक्सिीनेटरों को लगाया गया है। अभियान की देखरेख के लिए 278 सुपरवाइजर भी इलाके में काम कर रहे हैं। 89 सब डिपो होल्डर भी अभियान में जुटे हैं। पोलियो अभियान के उद्घाटन में डब्लूएचओ के अनुमंडलीय टीम लीडर डॉ. सुभाषिनी मोरे, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार, एसीएमओ डॉ. आरपी सिंह, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. शुभोदीप भुइयां, डीटीओ डॉ. मनीष सिन्हा, डॉ. एसके झा, डॉ. आरपी सिंह, डीपीएम तुहीन बनर्जी, दीपक कुमार, रुपक दीक्षित, सतीश तिर्की आदि उपस्थित थे।
हिरणपुर : हिरणपुर प्रख्ाड क्षेत्र में भी पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। डॉ. सतीश चंद्र सिंह ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। प्रथम दिन सभी बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई गई।
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड इलाके में अभियान के प्रथम दिन बूथ केंद्रों में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
पाकुड़िया : पाकुड़िया प्रखंड के सभी बूथ केन्द्रों पर पहले दिन बच्चों को बूथ केंद्रों पर खुराक पिलाई गई। आज व कल घर-घर जाकर खुराक पिलायी जाएगी।