काम के अनुरूप मिले मानदेय
लोहरदगा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को कृषि बाजार परिसर में रामधनी देवी क
लोहरदगा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को कृषि बाजार परिसर में रामधनी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत 20 जनवरी को विधानसभा के समक्ष किए गए प्रदर्शन की समीक्षा की गई। मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामचंद्र गोप ने कहा कि सेविकाओं को काम के अनुरूप मानेदय मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ सांसद-विधायक के वेतन में बढ़ोतरी करने पर तुली हुई है। इस महंगाई के दौर में सेविकाओं के लिए अल्प मानदेय में काम करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों में प्री नर्सरी की पढ़ाई शुरू करने जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चा विद्यालय जाता है तो सेविका व सहायिका का विद्यालय में समायोजन होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों को सुविधा एवं मानदेय बढ़ोतरी को ले भामसं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में तारामनी उरांव, गीता केरकेट्टा, बालमनी देवी, सावित्री देवी, फूलवंती देवी, उर्मिला देवी, मुनी देवी, जिरावती देवी, आशा देवी, कुंती देवी, विनीता देवी, बिराज उरांव, सालो देवी, राजमनी उरांव व मंजू देवी आदि मौजूद थीं।