हॉकी हमारे देश का पुरातन खेल : अनुराग
लोहरदगा : पर्यटन व कला, संस्कृति खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अ
लोहरदगा : पर्यटन व कला, संस्कृति खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालीय जूनियर, सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2017 का फाइनल मैच बुधवार को लुथरन खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के 15 आयु वर्ग के बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिटपी ने भंडरा के सेमरा विद्यालय को पराजित किया, जबकि 17 आयु वर्ग में भी बिटपी विद्यालय ने बाजी मारते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में प्रतिद्वंदी टीम के नहीं पहुंचने पर बिटपी उवि की छात्राओं को वाक ओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर सदर अंचलाधिकारी सह प्रभारी खेल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने कहा कि हाकी हमारे देश की पुरातन खेल है, परंतु आज इस खेल से खिलाड़ियों का मोह भंग होते चला जा रहा है, जो गलत है। जिले के युवा हॉकी खेल के आकर्षित हों इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना चाहिए। हॉकी का खेल हमें अलग पहचान दिलाता है। मौके पर ऊषा कालेन ¨मज, लखन राम, हुसैनी लोहरा, संतोष कुमार अरिफ अंसारी, दशई उरांव, राकेश कुमार अश्क, कयूम खान, निरंजन एक्का, अजय रविदास आदि मौजूद थे।