11 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजमोहन राम की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में समारोह की सफलता को ले 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव को संयोजक बनाया गया है। जबकि राकेश प्रसाद, ओम प्रकाश ¨सह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, राजकिशोर महतो, ब्रज बिहारी प्रसाद, सीताराम शर्मा, चंद्रशेखर प्रसाद, रमेश उरांव, त्रिवेणी दास, नवीन कुमार ¨टकू व हर्षनाथ महतो को कमेटी में शामिल किया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता में निष्ठा व लगन के साथ जुट जाएं। समारोह में अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद्, अनुसांगिक इकाई के पदाधिकारी, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। मौके पर ब्रज बिहारी प्रसाद, सीताराम शर्मा, राकेश प्रसाद, राजकिशोर महतो, मनीर उरांव, त्रिवेणी दास, नरेन राज, बालकृष्णा ¨सह, नवीन कुमार ¨टकू, नीरज नलिन, पंकज गुप्ता, धीरज प्रसाद, सरोज कुमार, हर्षनाथ महतो, अशोक साहु, राजेश महतो, बजरंग उरांव, अमरेश भारती, रामाधार पाठक, रवि नारायण महली, भगवान दास उरांव, बसंत उरांव आदि मौजूद थे।