समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के ¨जगी गांव निवासी समाजसेवी लाल योगेंद्र शाहदेव उर्फ लालू के निधन पर विभिन्
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 09:02 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 09:02 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के ¨जगी गांव निवासी समाजसेवी लाल योगेंद्र शाहदेव उर्फ लालू के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। स्वर्गीय योगेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। योगेंद्र शाहदेव सामाजिक कार्यों में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। शनिवार को ¨जगी गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोक जताने वालों में लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, परमेश्वर महतो, कलीम खान, राजेश प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, दुबराज वर्मा, शंकर ¨सह, अमित कुमार, नवीन कुमार ¨टकू, सजंय चौधरी आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें