शांति एवं सौहार्द के वातावरण में मनाएं त्योहार : थाना प्रभारी
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी, दशमी को भरत मिलाप सह शोभा यात्रा व सरहुल को
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी, दशमी को भरत मिलाप सह शोभा यात्रा व सरहुल को ले शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी रामाशीष पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी व दशमी को भरत मिलाप सह शोभा यात्रा तथा सरहुल का त्योहार शांति व सौहार्दपूण वातावरण में मनाएं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा इसकी सूचना त्वरित रूप से थाना को दें। बैठक में दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी ने दशमी के दिन भरत मिलाप सह शोभा यात्रा के दिन अग्निशमन व पेयजल की व्यवस्था की मांग रखी। प्रखंड मुख्यालय में नवमी व दशमी को भरत मिलाप सह शोभा यात्रा, नगजुआ में नवमी को मेला तथा हनहट में नवमी मेला का आयोजन किया जाता है। बैठक में जगरनाथ उरांव, पंसस शरत कुमार विद्यार्थी, मुखिया गौतरी देवी, विशेश्वर प्रसाद दीन, सूरज मोहन साहु, बजरंग उरांव, खलील अंसारी, कैलाश महतो, नजीर खान, कलेश्वर महली, शंकर राम, राजेंद्र महतो, किशोर भगत, अनिल पांडे, पंकज साहु सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद थे।