अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल
लोहरदगा : जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स
लोहरदगा : जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पावरगंज टंगराटोली निवासी मंगलू उरांव का पुत्र रविन्द्र उरांव (17 वर्ष) मोटरसाइकिल से बक्सीडीपा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बक्सीडीपा के समीप अज्ञात टेंपो से टक्कर हो गई। जिससे रविन्द्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से रविन्द्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर किस्को थाना क्षेत्र के निरहू गांव निवासी दुर्गा बाखला का पुत्र तिलोस्फोर बाखला (18 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तिलोस्फोर बाखला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।