गरीबों की सहायता हमारा धर्म : सुशीला
कुडू (लोहरदगा) : जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत लावागांई में रविवार को स्वर्गीय मोहन ठाकुर फाउंडेशन द्व
कुडू (लोहरदगा) : जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत लावागांई में रविवार को स्वर्गीय मोहन ठाकुर फाउंडेशन द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसमें फाउंडेशन के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने 80 गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटे। फाउंडेशन की सुशीला देवी ने कहा कि गरीबों की सहायता ही हमारा धर्म है। फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की सहायता से ही सुकून मिलता है। जो भी सक्षम लोग हैं उन्हें दूसरों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कड़ाके की सर्दी के बीच कंबल से काफी राहत मिलती है। उनके चेहरे पर आने वाली मुस्कान हमें भी खुशी देती है। मौके पर सुंदर ठाकुर, उमेश, रंधीर, सुशांत राज, राजो देवी आदि मौजूद थे।