लातेहार का बालक भटककर कुडू पहुंचा
कुडू (लोहरदगा) : कुडू इंदिरा गांधी चौक में रविवार को एक बालक भटककर पहुंच गया। कुडू थाना पुलिस उससे प
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 07:37 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : कुडू इंदिरा गांधी चौक में रविवार को एक बालक भटककर पहुंच गया। कुडू थाना पुलिस उससे पूछताछ कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि कुडू इंदिरा गांधी चौक में एक नौ वर्षीय बालक रो रहा था। स्थानीय लोगों ने कुडू थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद अवर निरीक्षक महेंद्र झा ने बालक से बात की तो उसने अपना घर लातेहार जिले के मसियातू थानांतर्गत होलांग गांव बताया। बालक ने अपना नाम विनीत कुमार और पिता का नाम बसंत महतो बताया। वह अपने नाना भिखारी महतो के यहां गुमला जिले के लचरा जाने के लिए निकला था। पुलिस बालक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें