एक दीया शहीदों के नाम पर भी जलाएं : राजेंद्र
लोहरदगा : गुरुकुल भरती विद्यालय में शुक्रवार को दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्
लोहरदगा : गुरुकुल भरती विद्यालय में शुक्रवार को दीप सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला चढ़ाकर किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व अन्य अतिथियों ने शहीदों की याद में दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर एक दीया उनके नाम पर भी जलना चाहिए जिन्होंने हमारी खुशियों व शांति के लिए खुद को देश पर न्यौछावर कर दिया। उन्होंने बच्चों को कला के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाई गई रंगोली व दीप सज्जा की सराहना की। इसके साथ ही उन्हें लगातार अभ्यास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य के अंदर कलाकार छुपा हुआ है जिस बाहर निकालने की जरूरत है।
इस मौके पर डॉ. अवधेश बिहारी दूबे, सीताराम शर्मा, ओम प्रकाश ¨सह, लाल मोहन केशरी, परमेश्वर साहु, मनोज साहु, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
रंगोली व दीप सज्जा में प्रज्ञा, अनिशा व नव्या के ग्रुप रहे अव्वल
लोहरदगा : गुरुकुल भारती विद्यालय में आयोजित रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में आयोजित की गई थी। प्री जूनियर ग्रुप में प्रज्ञा एंड ग्रुप प्रथम, प्रियांशु एंड ग्रुप द्वितीय, वर्षा एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप में अनिशा एंड ग्रुप प्रथम, सार्थक एंड ग्रुप को द्वितीय, अंजली एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर ग्रुप में नव्या एंड ग्रुप को प्रथम, तरन्नुम एंड ग्रुप को द्वितीय व अंजू एंड ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।