दूसरों को खुशी देना ही त्योहार : डॉ. मित्तल
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को प्रश्न मंच प्रतियोगिता सह दीपावली उत्सव का
लोहरदगा : रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को प्रश्न मंच प्रतियोगिता सह दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा 2-4 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राज मित्तल, रामनिवास ¨सह, बिरेंद्र मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ए बी सी और डी चार वर्गों में विभाजित किया गया था। ग्रुप डी में निकिता कुमारी, अंकित राज, हर्ष कुमार, बसंत उरांव, दुर्गेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर डॉ. राज मित्तल ने कहा कि दूसरों को खुशी देना ही त्योहार है। दीपावली में सावधानीपूर्वक पटाखा चलाना चाहिए। एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी मनानी चाहिए। गणेश बुद्धि के देवता हैं तो मां लक्ष्मी धन की। आचार्य सूरज साहु ने बच्चों को दीपावली की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से दीपक की तरह जगमगाने की बात कही।
इस मौके पर सुधा देवी, संगीता मित्तल, सुजाता देवघरिया, मालती देवघरिया, पुष्पा खलखो, किरण तिर्की, डौली कुमारी, नीलम रजक, जनार्दन ¨सह, सुधांशु कुमार, सूरज साहु व अरुण बैठा आदि मौजूद थे।