कल्याण मंत्री आज कैरो में, तैयारी में जुटा प्रशासन
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय मैदान में दो अक्टूबर को विशे
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय मैदान में दो अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा के आयोजन को लेकर झारखंड सरकार के समाज कल्याण एवं बाल विकास मंत्री लुइस मरांडी के आगमन को ले शनिवार को डीडीसी दानियल कंडुलना व जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर से तैयारी की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडाल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने की बात कही। इस दौरान सभी पंचायत के मुखिया से अपने-अपने क्षेत्र में गठित फुटबाल टीम, गुलाबी गैंग, नन्हे सिपाही एवं शौचालय निर्माण मे लगे महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का निर्देश दिया।
मौके पर बालकृष्ण ¨सह, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर, प्रमोद पांडा, युनुस अंसारी, रेयाज अंसारी, गौतरी देवी, विजय कुमार एक्का, ¨पकी उरांव, लखन उरांव, सूरज मोहन साहू, ललेश पांडेय सहित कई मौजूद थे।