सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए सबक
लोहरदगा : भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से जिले में जश्न का माहौल है। भारतीय सेना की सलामी ठोकी जा रही है
लोहरदगा : भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से जिले में जश्न का माहौल है। भारतीय सेना की सलामी ठोकी जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी प्रतिक्रिया ने कहा कि आतंक को इसी तरह से मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। देशवासी भारतीय सेना के साथ हमेशा खड़े हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान के लिए सबक है।
फोटो संख्या- 26
भारतीय सेना की कार्रवाई के लिए जांबाज सेना को सलाम है। आतंक और पाकिस्तान को इसी तरह से माकूल जवाब मिलना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों द्वारा ही बनाई गई है। कश्मीर समस्या का हल होना जरूरी है, लेकिन गंभीरता से।
सुखदेव भगत, स्थानीय विधायक सह कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष।
फोटो संख्या-27
भारतीय सेना ने सही समय पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। नापाक इरादों वाले पाकिस्तान को यह समझ आ गया होगा कि भारत उन्हें जवाब देने में सक्षम है। हम आतंक को जड़ से मिटाने को लेकर संकल्पित हैं।
ओम प्रकाश ¨सह, प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा।
फोटो संख्या- 28
देश की कि सेना को सलाम है। सही समय पर बेहतर जवाब दिया गया है। भारतीय सेना की यह कार्रवाई 18 जवानों को श्रद्धांजलि है। हम किसी भी कीमत पर आतंक को बर्दास्त नहीं करेंगे।
साबीर खान, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, लोहरदगा।
फोटो संख्या- 29
जो लोग 56 इंच के सीना पर सवाल उठाते थे। अब वह सवाल नहीं उठा पाएंगे। भारतीय सेना की यह कार्रवाई गौरव का परिचायक है। हमने आतंकियों को करारा जवाब दिया है।
राजमोहन राम, जिलाध्यक्ष, भाजपा, लोहरदगा।
फोटो संख्या-30
युद्ध की परिस्थितियां पैदा नहीं हो परंतु आतंकियों को इसी तरह से जवाब मिलना चाहिए। भारतीय सेना कि कार्रवाई सराहनीय है। आतंकी कैंप को ध्वस्त कर हमने आतंकवाद के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया है।
सज्जाद खान, अध्यक्ष, अंजुमन इस्लामियां, लोहरदगा।
फोटो संख्या- 31
भारतीय सेना ने आतंकियों को जवाब देकर अपने सम्मान की रक्षा की है। पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। सेना ने करोड़ों देशवासियों के सपने को पूरा करने का काम किया है। हम सेना के इस कार्रवाई को सलाम करते हैं।
नीलम लाल, गृहणी
फोटो संख्या- 32
भारतीय सेना को पाकिस्तान के नापाक इरादों का जवाब देने में भले ही देर हुई हो, परंतु जवाब दुरुस्त दिया है। आतंक को आज खौफ का एहसास हो गया होगा।
माधुरी देवी, गृहणी
फोटो संख्या- 33
हम आतंकवाद को कभी भी बर्दास्त नहीं करेंगे। हमने धैर्य रखा तो इसे हमारी कमजोरी समझी गई। भारतीय सेना का एक-एक जवान सौ आतंकियों के बराबर है। हमारे देश की ओर आंख उठाकर देखने वालों का यही हश्र होगा।
रामलखन प्रसाद, जिला परिषद सदस्य, सेन्हा
फोटो संख्या- 34
भारतीय सेना ने जांबाज तरीके से एलओसी पार कर पीओके में घुसकर आतंकियों को जवाब दिया है। देश की जनता सेना के साथ है। हम पाकिस्तान और उसके सहयोगियों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं।
सतीश कुमार, व्यवसायी
फोटो संख्या- 35
देश के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भारतीय जांबाजों ने सही जवाब दिया है। हमारी सेना ने यह बता दिया कि आतंकवाद के पनाहगारों को मिटाकर दम लेंगे। देश की जनता सेना के इस कार्रवाई से काफी खुश है।
प्रियंका रवि, छात्रा।