सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निराश लौट रहे मरीज
कुडू (लोहरदगा) : चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 10:05 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दूसरे दिन गुरुवार को भी दर्जनों मरीज बगैर इलाज कराए वापस लौट गए। आकस्मिक सेवा में आए मरीजों का इलाज हड़ताली चिकित्सकों द्वारा किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला का आपरेशन भी किया गया। हड़ताल में रहने के बाद भी इमरजेंसी सेवा के तहत चिकित्सक गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं। महिला चिकित्सक डॉ. मरसा टोपनो का कहना है कि मरीजों का बिना इलाज लौटना अच्छा नही लगता है। सरकार को चिकित्सकों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें