जनता की परेशानी से सरकार को सरोकार नहीं : राकेश
लोहरदगा : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद कर्मियों का आंदोलन बुधवार को आठ
लोहरदगा : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर नगर परिषद कर्मियों का आंदोलन बुधवार को आठवें दिन भी जारी है। नगर परिषद कर्मियों ने अपनी मांगों पर बल देते हुए नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।
इस मौके पर फेडरेशन के राज्य सचिव राकेश कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार को जनता को हो रही परेशानी से सरोकार नहीं है। नप कर्मियों की हड़ताल से शहर की साफ-सफाई नहीं हो रही है। फिर भी सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रही है। रमेश साहु और किरण उरांव ने कहा कि सरकार उनसे सिर्फ काम लेना जानती है। अधिकार देने में भी परेशानी हो रही है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अयूब अली ने इस बार के आंदोलन को आर-पार की लड़ाई बताया।
धरना में किस्टो गोपाल, अशोक कुशवाहा,भागली देवी, सोमा, शशि, मंजू, दुखु, रूस्तम, पंकज, रामजीत, मंटू, बिहारी, प्रभा, मंगरा, फुलदेव, सोमा, वसीर, महादेव आदि शामिल थे।