सड़क दुर्घटना में युवक घायल
लोहरदगा : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ में बीएस कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। उसे इला
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 05:24 PM (IST)
लोहरदगा : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ में बीएस कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सब्जी विक्रेता नदिया गांव निवासी संतोष कुमार साहु साइकिल से सेरेंगहातु की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही स्कूटी ने संतोष साहु की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। जय श्रीराम समिति के सदस्यों ने संतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें