Move to Jagran APP

बढ़ता जा रहा पौधरोपण अभियान

लोहरदगा : लोहरदगा में दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान से हर दिन नए लोगों का जुड़ाव हो रहा है। शहर से ले

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 07:33 PM (IST)
बढ़ता जा रहा पौधरोपण अभियान

लोहरदगा : लोहरदगा में दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान से हर दिन नए लोगों का जुड़ाव हो रहा है। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दोहरा रहे हैं। दैनिक जागरण के मिशन 1 करोड़ पौधे के अभियान में कहा जाए तो बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहे हैं। अभियान के कारण लोग अपने दायित्व और आने वाली पीढ़ी को खुशहाल और प्रदूषण मुक्त जीवन देने पर भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

loksabha election banner

पौधे ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार : रामलखन

सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के नौदी सरना स्थल में मंगलवार को सेन्हा प्रखंड से जिला परिषद सदस्य राम लाखन प्रसाद ने पौधरोपण किया। दैनिक जागरण के मिशन 1 करोड़ पौधे के तहत जिप सदस्य ने 15 फलदार, इमारती पौधे लगाते हुए लोगों से सभी अभियान का हिस्सा बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण को ले हमें हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। जीवन में कभी भी अपने दायित्व के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान के तहत वे हर गांव में 10-10 पौधे लगाएंगे। इसके साथ ही दूसरों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से भी पौधरोपण के लिए आगे आने की बात कही। मौके पर उर्मिला कुमारी, शकुंतला देवी, प्रणव पाठक, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

पेशरार में लगाए गए 50 पौधे

किस्को (लोहरदगा) : दैनिक जागरण के अभियान मिशन 1 करोड़ पौधे के तहत शनिवार को पेशरार प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर 50 पौधे लगाए गए। जिसमें स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लिया।

दारुल इस्लामिया मस्जिद में पौधरोपण आज

भंडरा (लोहरदगा) : दैनिक जागरण मिशन 1 करोड़ अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के दारुल इस्लामिया मस्जिद परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में दारुल इस्लामिया के अध्यक्ष तबरेज अंसारी, सचिव अब्दुल कुदूस आदि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में फलदार एवं इमारती पौधों लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.