मनरेगा को बनाएं रोजगार का माध्यम : राम
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को विकास भारती विशुनपुर के तत्वा
सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को विकास भारती विशुनपुर के तत्वावधान में मनरेगा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विकास भारती विशुनपुर के प्रदेश समन्वयक राम कुमार चौधरी ने दी प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा की मनरेगा एक कानून है। इसमें आपको काम मांगने का अधिकार दिया गया है। ग्रामीण आवेदन देकर काम मांग सकते हैं। काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी मिलता है। मनरेगा को रोजगार को माध्यम बनाएं। इससे घर बैठे ही आपको काम मिल पाएगा। कहीं भी रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा। यदि मजदूरी भुगतान में देरी होती है तब भी आपको विलंब शुल्क मिलेगा। मनरेगा में 167 रुपये दैनिक मजदूरी का प्रावधान है।
प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने कहा की रोजगार देना सरकार का काम है। आप जागरूक होकर काम मांगें। काम के दौरान दुर्घटना या मृत्यु होने पर ही मुआवजा मिलता है। मौके पर रामस्वार्थ महतो, आशा देवी, प्रणव पाठक, कौशिक कुमार, शशि भूषण कुजूर, सैय्यद रजा, राजदीप लोहरदगा, सुमित्रा देवी, कुंती कुमारी, संगीता उरांव, सहोदरी देवी आदि मौजूद थे।