आठ विद्यालयों के समायोजन का प्रस्ताव पारित
लोहरदगा : प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को सदर प्रखंड परिसर में हुई। इसमें कई अहम मुद्दों पर प
लोहरदगा : प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को सदर प्रखंड परिसर में हुई। इसमें कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इसके तहत पांच नव प्राथमिक विद्यालयों व तीन सरकारी विद्यालयों के समायोजन का प्रस्ताव पारित हुआ। छात्र संख्या और उपस्थिति को लेकर नव प्राथमिक विद्यालय हुदू टोली, बंजार किस्को डांड़टोली, बक्सी, ऐने पतराटोली और फेकुआटोली कुटमू को सरकारी विद्यालय में समायोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावे राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्नीलाल, मधुबन टोली और मवि संस्कृत को भी समायोजित करने का प्रस्ताव पारित हुआ है।बैठक में चार पारा शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने के लिए विभागीय स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में एमपीएस रूगड़ीटोली, नवाटोली अरकोसा, टोंकाटोली, गुड़गामा, कैमो महुआ टोली, गांगुपारा, हेसल मगन टोली और हिरही हृदय टोली को सरकारी विद्यालय बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित हुआ है। बैठक में बीडीओ विजयनाथ मिश्र, सीओ अनुराम तिवारी, बीईईओ कामेश्वर प्रसाद ¨सह, सांसद प्रतिनिधि सरोज प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि आलोक साहू आदि मौजूद थे।