पेशरार में 161 डोभा निर्माण कार्य अधर में
किस्को (लोहरदगा) : उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड में भूमि संरक्षण विभाग से डोभा निर्माण कार्य पूर्
किस्को (लोहरदगा) : उग्रवाद प्रभावित पेशरार प्रखंड में भूमि संरक्षण विभाग से डोभा निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रश्न चिह्न लग गया है। नक्सलियों के हस्तक्षेप के बाद प्रखंड के पेशरार व हेसाग पंचायत में डोभा निर्माण कार्य बंद है। इस संबंध में पेशरार बीडीओ संजय सांडिल्य ने बताया कि हेसाग पंचायत में 69 तथा पेशरार पंचायत में 92 डोभा का निर्माण कार्य फिलहाल बंद है। उन्होंने कहा कि अन्य पंचायत में भी भूमि संरक्षण विभाग से डोभा का निर्माण कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। एक ओर जहां मजदूर नहीं मिल रहे हैं। वहीं डोभा निर्माण कार्य पर नक्सलियों द्वारा रोक लगाने के बाद जेसीबी मशीन संचालक डोभा निर्माण कार्य के लिए अपनी मशीन देने से कतरा रहे हैं। भूमि संरक्षण विभाग से पूरे प्रखंड में 421 डोभा का निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करना है